महिला का पर्स छीनकर फरार आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में महिला का पर्स छीनकर फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, फरियादी सुचेता पति राहुल सलूजा ने बताया था कि वह सब्जी खरीदने खातीवाला टैंक गई थी। वहां से घर लौटते समय दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति मेरे हाथ से पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में मोबाइल और 20 हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आदिल शेख को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version