दो थाना क्षेत्र में बदमाशों ने वाहन में लगाई आग पुलिस मामले की जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में और द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर चार से पांच लोगों ने मंगलवार रात दो बाइक में आग लगा दी जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दरसअल पिछली 17 नवंबर को मतदान के दौरान इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया था जिसको लेकर मंगलवार रात कपिल पाठक नाम के व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी दो बाइक में आग लगा दी जिससे गाड़ी के साथ घर के बाहर का हिस्सा भी जल गया था जिसकी शिकायत फरयादी द्वारा हीरानगर थाने में की गई है जहाँ पुलिस द्वारा लोकेश , लक्की , गौरव और रोहित पर मामला दर्ज किया गया है संभवतः चारो आरोपी कांग्रेस पार्टी के बताए जा रहे है फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है वही द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में भी वहां में बदमाशों द्वारा आग लगाकर फरार हो गए हैं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है

Exit mobile version