शादी का झांसा देकर महिला से कर रहा था दुष्कर्म महिला ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक युवक दूल्हा बनते ही रेप के केस में फंस गया पिछले कुछ समय से वह एक महिला को शादी का झांसा देखकर उसकी आबरू से खिलवाड़ कर रहा था महिला को उसकी शादी के बारे में पता लगा तो पुलिस से शिकायत कर दी मामला अन्नपूर्णा थाना इलाके का है आरोपी का नाम साहिल खान निवासी मोती तबेला है पीड़िता अन्नपूर्णा क्षेत्र की रहने वाली है वह 11 साल से पति से अलग रह रही है आरोपी से उसकी पहचान यात्रा के दौरान हुई थी आरोपी ने इसके बाद महिला से नजदीकियां बढ़ाई, उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उससे शारीरिक संबंध भी बनाएं। उसने 3 दिन पहले शादी कर ली महिला उसके घर पहुंची तो उसने महिला को अपशब्द कहकर भगा दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करवाया

Exit mobile version