इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में युवक द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर फूड डिलीवरी बॉय की बाइक में आग जानी की घटना को अंजाम देने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसको लेकर पुलिस ने पूरा मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है…।
दरअसल मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के देव नगर का है जहां पर रहने वाले धर्मेंद्र यादव नामक फरियादी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई की उनके दो पहिया वाहन में बदमाश द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है पूरे मामले में पुलिस ने फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वही बताया जा रहा है कि फरियादी धर्मेंद्र फूड डिलीवरी का काम करते हैं और बीती रात को उन्होंने नौकरी पर से आकर अपना वाहन घर के बाहर खड़ा किया था वह जिस मकान में पहले किराए से रहते थे उसी मकान मालिक अंकुर पर उन्होंने अंदेशा जताया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले पुलिस का कहना है कि अंकुर के पकड़े जाने के बाद ही उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा….।
