दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित महिला ने ली पुलिस की शरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाली एक विवाहिता महिला ने अपने पति और ससुरालजन के खिलाफ दहेज शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित का मामला दर्ज कराया है महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और ससुराल जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भिश्ती मोहल्ले का है यहां की रहने वाली अमरीन शेख नामक महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति नईम शेख और उसके ससुराल जन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए लगातार मांग कर रहे हैं और नहीं लाने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके ससुराल जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है

Exit mobile version