शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिक के गुम होने के बाद पुलिस द्वारा नाबालिक की इलाके में तलाश की जा रही थी वही पुलिस को सुराग मिला कि घर के सामने रहने वाला एक कर्मचारी कई दिनों से लापता है जहां पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर आरोपी के फोटो सरवटे बस स्टैंड सहित सभी इलाके में सरक्यूलेट किए गए वहीं पुलिस को सरवटे बस स्टैंड के कंडक्टर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी द्वारा एक नाबालिक को रीवा की ओर ले जाया जा रहा है जहां पर पुलिस द्वारा आरोपी को सागर से गिरफ्तार किया गया है और 13 वर्षीय नाबालिग को सकुशल इंदौर लाया गया..
डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार 13 वर्षीय नाबालिक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को मिली थी वही पुलिस द्वारा जब नाबालिक के घर के सामने बनी एक आटा चक्की के कर्मचारी पर पुलिस को शक हुआ जहां पर सुशील यादव जोकि मूलतः रीवा का निवासी है नाबालिक के गायब होने से सुशील इलाके में दिखाई नहीं दिया था पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी के फोटो को सरवटे बस स्टैंड पर सभी कंडक्टर के मोबाइल पर भेजा गया वही पुलिस को सफलता उस वक्त लगी जब एक बस कंडक्टर द्वारा आरोपी की पहचान कर पुलिस को सूचना दी गई बस कंडक्टर ने बताया कि आरोपी 13 वर्षीय नाबालिक को लेकर रीवा की ओर जा रहा है जहां पुलिस द्वारा तुरंत पुलिस से संपर्क कर आरोपी को सागर से गिरफ्तार किया है वहीं 13 वर्षीय नाबालिग सकुशल इंदौर लेकर आ गया
