पुलिस ने कुछ घंटों में ही चोरी का खुलासा करते हुए नौकरानी को हिरासत में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में चोरी का पुलिस ने कुछ घंटों में ही खुलासा करते हुए घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है नौकरानी द्वारा एक डिजिटल तिजोरी को चुरा लिया था जिसमें नगदी सहित जेवरात भी रखे थे पूरे मामले में पुलिस ने घर की नौकरानी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है

मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 में रहने वाले अंशुल सिंघल नामक युवक द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी उनके घर में चोरी हुई है और डिजिटल तिजोरी चोरी की गई है जिसमें नकदी रुपए और सोने चांदी के गहने है पूरे मामले में जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो घर में काम करने वाली नौकरानी राजकन्या घर पर सीसीटीवी बंद करते हुए दिखाई दी थी जो कैमरा में कैद भी हुई है जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उससे डिजिटल लॉकर भी बरामद कर लिया गया है पुलिस के मुताबिक अभी डिजिटल लॉकर खोला नहीं गया है क्योंकि फरियादी के पिताजी के पास उसका लॉक नंबर है उनके आने के बाद ही स्पष्ट रूप से खुलासा हो पाएगा कि तिजोरी में क्या-क्या माल है पुलिस पकड़ी गई नौकरानी से पूछताछ करने में जुटी हुई है

Exit mobile version