जिला बदर बदमाश को छत्रीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार रासुका के तहत की गई कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस कमिश्नर के द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है वहीं छतरीपुरा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश के खिलाफ कमिश्नर द्वारा कुछ माह पूर्व जिला बदर किया गया था लेकिन वह अपने घर पर ही था बदमाश को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया है।

मामला इंदौर तेज छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां कुछ माह पूर्व क्षेत्र के कुख्यात बदमाश लाला उर्फ रंजन को कुछ माह पूर्व इसकी अपराधिक गतिविधियां देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा जिला बदर की कार्यवाही से दंडित किया था वही छतरीपुरा पुलिस को सूचना मिली थी बदमाश अपने घर पर ही सूचना के बाद आज जब सुबह पुलिस उसके घर पहुंची तो पुलिस को देख वह भागने लगा जिसे घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार किया गया जिस पर वैधानिक कार्रवाई कर जेल पहुंचाया गया है।

Exit mobile version