इवनिग वॉक पर निकली महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन कर फरार हुए बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पेट्रोल खत्म होते ही पंप पर पहुंचे लुटेरे और चढ़े पुलिस के हत्थे सीसीटीवी फुटेज से खुला राज घटना से कुछ किलोमीटर दूरी पर ही लुटेरों का हुआ पेट्रोल खत्म इवनिग वॉक पर निकली महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन कर फरार हुए बदमाश दोनों बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे।

दरअसल कनाडिया थाना क्षेत्र के ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में इवनिंग वॉक पर निकली महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर दो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मामले में महिला के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी इसी दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए दो संदिग्ध युवक नजर आए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास इलाकों में तलाश शुरू कर दी पुलिस को जानकारी मिली कि खजराना इलाके के ममता कॉलोनी में रहने वाले अलबक्श उर्फ शेरू खान ,साहिल पठान का सीसीटीवी फुटेज मिलता-जुलता है पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों ही युवकों को पकड़ कर थाने लाई लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए जहां दोनों ही बदमाश ने उस घटना को करना कबूला वही उसके अलावा 1 नवंबर माह में हुई घटना के बारे में भी वारदात को कबूला है पुलिस ने बदमाशों से दोनों ही घटना में चोरी की गई मंगलसूत्र बरामद कर ली है। लाल पुलिस शहर में हो रही घटनाओं के बारे में बदमाशों से पूछताछ कर रही है पकड़े हुए बदमाशों में से एक बदमाश का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी है वही महंगे शौक पूरा करने के लिए यह लगातार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

Exit mobile version