हत्या की फिराक में घूम रहा आरोपी को छत्रीपुरा पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पूर्व में डबल मर्डर हत्या का आरोपी रह चुका है वह फिर से हत्या की फिराक में घूम रहा था जिसे पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

दरअसल छतरीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोलू राव नामक आरोपी जिस पर पूर्व में डबल हत्या का आरोप था वह फिर से हत्या करने के उद्देश्य को लेकर घूम रहा है जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है पकड़े गए आरोपी गोलू राव पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Exit mobile version