चोइथराम मंडी के पास बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट, युवक को चाकू मारकर 5 हजार रुपए छीने

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चोइथराम मंडी के पास शनिवार सुबह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।बाइक सवार तीन लुटेरों ने कैफे से काम कर घर लौट रहे प्रथम पिता राजू राठौर (20) निवासी द्वारकापुरी और नाइट ड्युटी कर घर आ रहे प्रथम के साथियों शुभम और सचिन से लूटपाट की। जानकारी के अनुसार वारदात चोइथराम फूल मंडी, केशर बाग ब्रिज के पास अमितेश नगर चौराहे पर हुई। यहां बाइक सवार बदमाशों ने तीनों युवकों को रोका और चाकू दिखाकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने प्रथम को चाकू मार कर घायल कर दया और 5 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से उसे एमवाय रेफर किया गया है।

Exit mobile version