महापौर द्वारा शिव वाटिका में पौधारोपण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/03/trim.62688D58-7E4B-4E6A-B9D7-C70953B9BA85.mov

मध्यप्रदेश को घोर अंधकार से, विकास के प्रकाश तक ले जाने वाले नायक हैं, शिवराज जी- महापौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव लाडली बहनों के साथ पौधा रोपण

इंदौर दिनांक 5 मार्च 2003। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 64 वें जन्म दिवस के अवसर पर सिरपुर तालाब के पास शिव वाटिका में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, श्री राकेश जैन, पार्षद श्रीमती हरप्रीत कौर, श्रीमती संध्या यादव, श्रीमती मुद्रा शास्त्री, श्रीमती शिखा दुबे श्री कमल वाघेला जी श्री मनोज मिश्र सहित अन्य पार्षद गण, अपर आयुक्त श्री दिव्यांक सिंह, उद्यान अधिकारी श्री चेतन पाटिल अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -
Exit mobile version