सड़क हादसे में एमवाय अस्पताल की नर्स की मौत, पति गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नौलखा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एमवाय अस्पताल की एक नर्स की मौत हो गई। वहीं मृतका का पति गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार एमवाय में नर्स अनुश्री और उसका पति योगेश हादसे के शिकार हुए हैं। मूल रूप से टीकमगढ़ की रहने वाली अनुश्री और पति योगेश बाइक से जा रहे थे, इस दौरान उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। इधर मृतका का पति गंभीर रूप से घायल है। उसके बयान के बाद ही मामले में और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version