इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह रात में अपने घर में सो रही थी उसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला युवक दीवाल कूद कर उसके घर में प्रवेश किया और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
