शादी का झांसा देकर स्पा सेंटर संचालिका से दुष्कर्म, और जान से मारने की दी धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर राऊ पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका की शिकायत पर उसके परिचित पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल पीड़िता द्वारा पुलिस को बताया गया कि आरोपी द्वारा उसके साथ जबरदस्ती की गई है। पीड़िता द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है कि आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए हैं, आरोपी ने लाखों रुपए भी हड़प लिया है। आरोपी ने महिला के स्पा सेंटर पर जाकर पहले उससे दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाएं, आरोपी ने महिला से लाखों रुपए हड़प लिए हैं। वही जब आरोपी पर महिला द्वारा शादी करने का दबाव बनाया गया, तो आरोपी ने महिला से शराब के नशे में गलत हरकत कर मारपीट की और एसिड डालकर जला देने की धमकी भी दी है, साथ ही महिला के बच्चे को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।

Exit mobile version