चंदन नगर थाना क्षेत्र में पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने की छेड़छाड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह रात में अपने घर में सो रही थी उसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला युवक दीवाल कूद कर उसके घर में प्रवेश किया और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version