घपला करने की नीयत से वेदपप्रकाश बन नौकरी कर रहा था मोहम्मद सादिक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पैनकार्ड और मार्कशीट की जांच करने पर हुआ खुलासा, लसूड़िया पुलिस थाने में केस दर्ज कर आरोपित को किया गिरफ्तार।
मामला पकड़ा है। पुलिस ने ऐसे शख्स को पकड़ा है जो फर्जी नाम से नौकरी कर रहा था। ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ठगी करने की नीयत से मुस्लिम आरोपित ने हिंदू नाम से नौकरी कर ली थी। उसने पैनकार्ड और मार्कशीट फर्जी बनाई थी। पुलिस ने आरोपित को धोखाधड़ी, कूटरचना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित का नाम मोहम्मद सादिक पुत्र शफी मनियार निवासी डीएस स्कीम-78 है। उसके खिलाफ पवन कुमार पुत्र हवासिंह बादल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपिक मोहम्मद सादिक सुप्रीम ट्रांसपोर्ट साल्यूशन प्रा.लि. में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। मैनेजर पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद सादिक करीब आठ साल से वेदप्रकाश मनियार के नाम से नौकरी कर रहा था। उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो हमने वेदप्रकाश की मार्कशीट, पैनकार्ड की जांच करवाई तो मोहम्मद सादिक के नाम से निकले। संचालक आत्माराम अग्रवाल ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपित के पास से दूसरे ट्रांसपोर्ट के रसीद कट्टे व अन्य दस्तावेज मिले। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version