जेवर चमकाने के बहाने लूट करने वाले दो आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से दोनों को ढूंढ रही है। लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित तुलसी नगर से कर्नल दीपक की पत्नी आभा से दो बदमाश सोने की अंगूठी और चेन लूटकर फरार हो गए थे। बदमाश जेवर चमकाने और पावडर बेचने के बहाने आए थे। आभा द्वारा उसे घर से बाहर निकलने का बोला तो आरोपित उनके हाथ से अंगूठी व चेन छीनकर ले गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपित बाइक से आए थे। एक आरोपित घर में घुसा और दूसरा बाइक लेकर बाहर खड़ा था।
