गांधीनगर थाना क्षेत्र में चाकू बाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार क्षेत्र में ले जाकर जुलूस निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई थी जिसमें तीन बदमाशों ने एक राहगीर को चाकू मारकर घायल कर दिया था पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया था वहीं पूरा मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके क्षेत्र में ले जाकर जुलूस निकाला

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के महावीर मार्ग नेहरू बगीचे के पास का है जहां पवन पुरोहित नामक युवक अपने घर की ओर जा रहा था इस दौरान उन्होंने देखा कि बगीचे के पास तीन युवक आपस में झगड़ रहे हैं इस दौरान उन्होंने उनके वीडियो बनाना शुरू कर दिया इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और पवन पुरोहित को चाकू मार कर घायल कर दिया जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसी दौरान आरोपी वहां से भाग निकले थे वहीं पुलिस ने फरार तीन आरोपी मानिक पिता लखन पवार निवासी गांधीनगर ,प्रियांशु पिता मुकेश चौहान निवासी गांधीनगर और सागर उर्फ छोटू पिता रंजीत परदेसी को गिरफ्तार कर उनके क्षेत्र में ले जाकर जुलूस निकाला

Exit mobile version