अन्नपूर्णा और भवर कुआं थाना क्षेत्र में चाकू बाजी करने वाले आरोपी पकड़ाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुवा व अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई चाकू बाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि भंवरकुआं थाना और अन्नपूर्णा थाना में सिलसिलेवार चाकू बाजी की घटना हुई थी जिसके बाद से 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिसके आधार पर पुलिस ने अहमद मुस्तफा खान पिता अशफाक खान 19 साल निवासी सिरपुर तालाब चंदन नगर अर्सलान पिता सुल्तान उम्र 24 निवासी चंदन नगर व अरुण बीरपारा पिता राजेंद्र 20 साल निवासी सीरपुर को गिरफ्तार किया है एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी वहीं सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में हुई चाकू बाजी की घटना करने वाले बदमाश चंदननगर सिरपुर तालाब तरफ घूम रहे हैं सूचना के बाद बताए गए स्थान पर दबिश दी गई जिसमें हुलिया के बदमाश पुलिस को दिखे जिन्हें पकड़ा गया पूछताछ करने पर बदमाशों ने चाकू बाजी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है पकड़े गए आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है

Exit mobile version