गर्म पानी से झुलसी बच्ची ने तोड़ा दम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। गर्म पानी से झुलसी तीन साल की बच्ची की शनिवार को मौत हो गई। बच्ची का छह दिन से एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा था। घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित ब्रिटिश पार्क कालोनी की है। तीन वर्षीय देविका को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया था। उसके पिता नरेश ने पुलिस को बताया कि चार दिसंबर को देविका गर्म पानी से जल गई थी। पत्नी पूजा ने बाल्टी में गर्म पानी रखा था। देविका बाल्टी से टकरा गई और गर्म पानी उस पर गिर गया। छह दिन तक उपचार चला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version