मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत हुई है। बीजेपी ने इस बार 163 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2018 में बीजेपी को केवल 109 सीटें ही मिली थीं। राज्य में नए सीएम के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में सीएम का नाम
सोमवार को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
बीजेपी हाईकमान ने तय किए हैं केंद्रीय पर्यवेक्षक
शिवराज सिंह चौहान समेत कई चेहरे रेस में शामिल
हाई कमान के तय चेहरे पर मुहर लगाएंगे विधायक
शिवराज सिंह चौहान
भोपाल: मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब सोमवार को मिल सकता है। बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक सीएम के नाम को लेकर चर्चा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यवेक्षक हाई कमान द्वारा तय किए गए नाम पर विधायकों से चर्चा करेंगे और फिर उसी नाम पर मुहर लगेगी। अगर शिवराज सिंह चौहान को फिर से सीएम बनाया जाता है तो पार्टी का सीनियर विधायक उनके नाम का प्रस्ताव रखेगा। वहीं, सीएम शिवराज की जगह नए चेहरे पर विचार किया जाता है तो उस नाम का प्रस्ताव खुद शिवराज सिंह चौहान रखेंगे।
