साइड से घर लौट रहे ठेकेदार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • देवास नाका के पास हुआ हादसा, काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा घायल ठेकेदार।

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में ठेकेदार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। रात को वह साइड से घर लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, घटना देवास नाका के समीप की है। माचल निवासी विष्णु कन्हैयालाल पटेल की डकाच्या के समीप साइड चल रही है। रात को वह काम निपटाकर घर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। विष्णु काफी देर तक घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। राहगीरों ने पुलिस को बुलाकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version