इंदौर शहर में लगातार अवैध हथियार खरीद-फरोख्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है जहां फिर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा है जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि वह क्षेत्र में किस वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था।
इंदौर की खजराना पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ एक बदमाश को पकड़ा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। शुक्रवार दोपहर डीसीपी के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम नूरेज उर्फ नूर निवासी खजराना पैलेस कॉलोनी है । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी नूरेज को एलडी टायर व खजराना खेड़ी के बीच सड़क पर पकड़ा गया। उसके- बारे में मुखबिर ने सूचना दी थी कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा है । जब उसे पकड़ा गया और तलाशी ली गई तो पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला है उससे पूछताछ जारी है।
