इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर मे जी 20 जैसे प्रमुख सम्मिट मैं तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी बदमाशों द्वारा शहर में वारदातें करते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए जिनमें से पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा गया है…।

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रोशन यादव और भोला यादव नामक दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया और जिसके बाद पुलिस द्वारा जिस स्थान पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था उसी स्थान पर पुलिसकर्मियों द्वारा बदमाशों को मौके पर ले जाया गया जहां बदमाश पुलिस से माफी मांगते हुए नजर आए दरअसल बताया जा रहा है कि बदमाश दो पहिया वाहन पर बदमाशी करते हुए घूम रहे थे और पुलिस द्वारा जब रोका टोकी की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर ही जवाबी हमला करते हुए फरार हो गए थे जिनमें से एक बदमाश अभी भी फरार चल रहा है पकड़ा है बदमाश का नाम हर्ष और अमन नामक बदमाश को पकड़ा गया है जो कि मूल रूप से सीहोर के रहने वाले और उन पर आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं फिलहाल पुलिस फरार चल रहे हैं कि बदमाश की तलाश में जुटी है

Exit mobile version