कुर्की के मकान का कब्जा लेने गई बैंक मैनेजर के साथ की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा का मामला सामने आया है जहां बैंक मैनेजर कुर्की के मकान का कब्जा लेने गई थी जहां मकान मालिक और उसके साथियों ने मिलकर बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा को दें जिसके बाद बैंक मैनेजर ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के नयापुरा का है जहां यूको बैंक के मैनेजर मीरा वर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पिछले दिनों अपर कलेक्टर द्वारा मकान को कुर्क किया गया था जिसका कब्जा लेने वह मकान पर पहुंची थी जहां मकान मालिक विनोद यादव और उसके साथियों द्वारा बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की गई और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और मकान का कब्जा भी नहीं लेने दिया फिलहाल बैंक मैनेजर ने थाने पहुंचकर विनोद यादव और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version