देवर की दरिंदगी, मूकबधीर भाभी की आबरू लूटी मूकबधिर पीड़िता ने साइन लैंग्वेज में बताई आपबीती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना से फिर दागदार हो गई। इसमें देवर ने अपनी ही भाभी की आबरू लूट ली। ऐसा उसने एक नहीं दो बार किया। मूकबधिर भाभी ने साइन लैंग्वेज में अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां की।

दरअसल, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली मूकबधिर पीड़िता की शादी वर्ष 2022 में आष्टा निवासी एक मूकबधिर युवक से हुई थी। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसी बीच घर में अकेली पाकर देवर ने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला। मूकबधिर होने के चलते पीड़िता कुछ बता नहीं सकी। जब वह अपने मायके आई तो परिजनों को बताया जिसके बाद वह उसे लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची। पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली जिससे पता चला कि पीड़िता के ससुराल वालों ने दो बार उसका गर्भपात करवाया और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

Exit mobile version