एरोड्रम पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक बदमाश को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसके पास से 5 लीटर जहरीली शराब बरामद की है पकड़े गए बदमाश पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी जय भवानी नगर के खाली मैदान में एक बदमाश जहरीली शराब बेच रहा है सूचना की तस्दीक करने के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बदमाश भागने लगा घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा उसके पास से 5 लीटर जहरीली शराब बरामद की है पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश का नाम रोहित है फिलहाल पुलिस बदमाश पूछताछ कर रही है कि वह जहरीले शराब कहां से लेकर आया था
