मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के शासकीय महाविद्यालय में कर्मचारी अधिकारी पेंशनर कि 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जाने वाले आंदोलन शुरू हो चुका है। जहा काली पट्टी बांधकर तकरीबन 450 अधिकारी कर्मचारी और पेंशनरों ने अपना विरोध सरकार के खिलाफ प्रकट किया।
.इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कर्मचारी और अधिकारी हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम करते हुए आज देखे गए, हालांकि कुछ देर के लिए सभी आंदोलनकारी अपने अपने कार्यस्थल से निकलकर विश्वविद्यालय के मैदान में पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की, आंदोलन में काली पट्टी बांधकर सभी ने प्रदर्शन किया और आने वाले दिनों में आंदोलन की रूपरेखा किस तरह से रहेगी मीडिया को इस बात से अवगत कराया। बताना चाहेंगे कि मध्य प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों के शासकीय कर्मचारी संघ वेतन वृद्धि नियमितीकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं वही पेंशनर एसोसिएशन के लोग भी सातवें वेतनमान के हिसाब से पेंशन का नियम लागू करने को लेकर सरकार के सामने अपनी 9 सूत्रीय मांग रख रहे हैं।
