इंदौर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के कनक स्मार्ट सिटी का है यहां के रहने वाले राज श्रीवास्तव नामक युवक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह घर पर ताला लगाकर किसी काम से गया था जब वापस लौट कर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी कुल पचास हजार का माल कोई अज्ञात बदमाश चुराकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
