कर्मचारी सैलरी लेने पहुंचे तो कंपनी संचालक ने जान से मारने की धमकी दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी वहां के संचालक ने नहीं दिया जब कर्मचारी कंपनी संचालक के पास सैलरी लेने पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी और सैलरी भी नहीं दी जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने पर दर्ज कराई है

मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां संजय चौहान नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह और उसके अन्य साथी क्षेत्र में स्थित एक सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं जहां के कंपनी संचालक द्वारा अब तक सैलरी नहीं दी है जब संजय और उसके साथी कंपनी संचालक नेपाल सिंह के पास सैलरी लेने पहुंचे तो नेपाल सिंह द्वारा संजय चौहान और उसके अन्य साथियों के साथ नेपाल सिंह द्वारा अपशब्द कहे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी और यह भी कहा कि सैलरी नहीं मिलेगी जो करना हो वह कर ले जिसके बाद संजय सिंह और उसके अन्य साथियों ने थाने पहुंचकर नेपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version