जी 20 के अंतर्गत अर्बन डेवलपमेंट के कार्यों पर चर्चा करने के लिए u20 सम्मेलन इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आज हुआ। जहां देश के कई शहरों के चुनिंदा महापौर और डेवलपमेंट से संबंधित ऑफिसर मौजूद रहे।
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांडिंग अलग-अलग तरह से लगातार हो रही है जहां बेंगलुरु दिल्ली के बाद इंदौर में आज u20 सम्मेलन आयोजित हुआ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने देश के 30 चुनिंदा शहरों के 30 महापौर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की अगवानी की और स्वागत किया। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की महापौर माधुरी पटेल ने सम्मेलन में इंदौर शहर की स्वच्छता की जमकर तारीफ की, वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेयर की कुर्सी में कांटे लगे होते हैं, जिसे हम गुलाब समझ कर सहन करते हैं। उन्होंने कहा कि वह विदेश भी हाल ही में घूम कर आई थी, जहां की सबसे अच्छी सड़कें देखी, उसी तरह इंदौर की सड़कें भी उन्हें साफ स्वच्छ कांच की तरह लगती है, जो सभी को आकर्षित करती है। भोपाल की महापौर मालती राय ने भी राजधानी भोपाल में सफाई के कार्यों सहित सोलर पैनल के प्रोजेक्ट पर हो रहे कामों की जानकारी दी। बताना चाहेंगे कि u20 सम्मेलन में जो भी चर्चाएं होगी, चाहे वह लोकल स्टैंथ ,डिजिटलाइजेशन ,अर्बन प्लानिग पर चर्चा हो , इन सभी की रिपोर्ट बनाई जाएगी और आज की चर्चाओं को अहमदाबाद में होने वाले जी-20 के फाइनल कार्यक्रम में रखेंगे। इंदौर के विजय नगर में आयोजित हुए u20 सम्मेलन में 200 से अधिक मेहमान शामिल हुए , अर्बन डेवलपमेंट के तमाम मुद्दों पर सम्मेलन में मुख्य रूप से चर्चाएं हुई।
