कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना को लेकर महिलाओं के फार्म भरवा और उन्हें भोजन के पैकेट भी वितरित किए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेसी नारी सम्मान योजना का कल विमोचन होने के बाद कांग्रेस नें विभिन्न वार्डों में आज योजना के फार्म भरवाने भी शुरू कर दिए है।

कालानी नगर क्षेत्र से पानी टंकी के पास कांग्रेस नेता प्रमोद द्विवेदी ने आज महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए, जिसके साथ ही महिलाओं को उन्होंने भोजन के पैकेट भी वितरित किए, उन्होंने बताया कि किस तरह से भाजपा ने भोजन पैकेट के नाम पर सरकारी खजाने को चपत लगा रही है। बल्कि प्रधानमंत्री के रीवा मौजूदगी में पूड़ी सब्जी का 8 करोड़ का बिल दिया गया था। आज मजदूर चौक पर मजदूरों को कांग्रेस ने भोजन करवाया पानी, वितरित किया और विवाह के भोजन पानी की बोतल पर इंदौर के कालानी नगर में जमकर कटाक्ष किए।

Exit mobile version