नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी पूरे मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे एक टवेरा वाहन भी बरामद किया गया है

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां पिछले दिनों एक नाबालिग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी उसी दौरान धर रोड पर टवेरा वाहन में बैठे कुछ युवकों द्वारा अश्लील इशारे किए गए और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया इसके बाद सभी वहां से भाग निकले थे नाबालिक में टवेरा वाहन का नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया जिसके आधार पर पुलिस इन आरोपियों तक पहुंच गई जिन्हें बदनावर से गिरफ्तार किया गया है घटना में प्रयुक्त टवेरा वाहन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है पकड़े गए आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Exit mobile version