इंदौर। तुकोगंज थाने के समीप एक इमारत से कर्मचारी 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हेराफेरी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, स्टार्लिंग टावर में प्रकाश पुत्र बबलदास पटेल निवासी राजकोट का आफिस है। उन्होंने आफिस में काम करने वाले जितेंद्र शर्मा निवासी कूची नागौर राजस्थान से दूसरे स्थान से रुपये मंगवाए थे। आरोपित उक्त रुपये लेकर फरार हो गया
