बलवाड़ा के रहवासी क्षेत्र में घुसकर कुत्‍ते को झपट ले गया तेंदुआ

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

घटना सीसीटीवी में दर्जकुत्ते की चीख और ले जाने के दौरान गेट से टकराने पर हुई तेज आवाज में आसपास के लोगों को भी जगा दिया।

कुत्ते की चीख और ले जाने के दौरान गेट से टकराने पर हुई तेज आवाज में आसपास के लोगों को भी जगा दिया।
बलवाड़ा के पुलिस थाने में मौजूद आवासीय क्वार्टरों में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार के बीच दहशत का माहौल है। कारण यह है कि बीती रात दबे पांव आया एक तेंदुआ आवासीय क्वार्टर के गलियारे से होकर क्वार्टर के ठीक पास बैठे एक कुत्ते को पकड़ कर अपने साथ ले गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लेकिन कुत्ते की चीख और ले जाने के दौरान गेट से टकराने पर हुई तेज आवाज में आसपास के लोगों को भी जगा दिया। लेकिन तब तक तक तेंदुआ कुत्ते को ले जा चुका था।
जब इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में देखा। तब इसका पता चला। पिछले कुछ समय से लगातार तेंदुए को पुलिस थाना परिसर में देखा जा रहा है। थाना प्रभारी सीताराम चौहान भी दो से तीन बार तेंदुए को थाना परिसर में देख चुके हैं। ऐसे में पुलिस सहित उनके परिवारजनों में भी अब तेंदुए को लेकर खौफजदा है। थाना प्रभारी सीताराम चौहान ने बताया की देर रात करीब 10.30 बजे धर्मपत्नी ने बाहर बैठे कुत्तों के लिए रोटी रखी थी।

बैठकर एक कुत्ता वह खा रहा था। करीब पांच मिनट बाद कुत्ते की चीख सुनाई दी। इसी संघर्ष के दौरान तेंदुआ भी लोहे के दरवाजे से टकराया। जब यह आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबोच कर ले जा रहा है। सीसीटीवी में इसी दौरान एक अन्य काला कुत्ता भी आता नजर आया।

लेकिन वह तेंदुए को देखकर वापस पीछे की तरफ भाग गया। रात में निकलने में भी लग रहा डर–सुबह जब इसकी चर्चा क्वार्टर में रहने वालो ले पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के बीच चली। तो उन्हे अब रात में बाहर निकलने में भी डर लग रहा है।
उनके मुताबिक रात में तेंदुए के क्वार्टर के आसपास घूमने से शाम से ही बच्चों को बाहर निकलने देने में अब डर लगेगा।रात में कई बार पुलिसकर्मी भी देर से आते है।ऐसे में यह भी डर है कि कही अंधेरे के तेंदुआ उन पर हमला न कर दे।थाना प्रभारी सीताराम चौहान के मुताबिक एक बार रात में गश्त से लौटने पर तेंदुआ परिसर में ही उनसे कुछ दूरी पर खड़े ट्रक के पीछे से निकलकर झाड़ियों में चला गया था।

- Advertisement -

यह पहली घटना नहीं
टीआई ने बताया कि यह पहली घटना नही जब तेंदुए ने पुलिस थाना परिसर से किसी कुत्ते का शिकार किया हो। एक माह पूर्व भी सेंधवा देर रात में पुलिस थाने के ठीक सामने सीढ़ियों के पास बैठे इस कुत्ते को दबोच कर घनी झाड़ियों में ले गया था। तब भी पुलिसकर्मियों ने इस पूरी घटना को देखा था। अब यह दूसरी घटना है। तेंदुआ पुलिस थाना परिसर के आसपस ही घूम रहा है। ऐसे में अब अब यह जरूरी हो गया है कि पुलिस थाना परिसर की बाउंड्रीवाल जल्द निर्मित की जाए।

Exit mobile version