- युवती ने मोबाइल पर मां से पासवर्ड पूछा, इसी दौरान वहां मौजूद व्यक्ति ने कार्ड बदल लिया।
ठग ने एटीएम कार्ड बदल कर युवती को एक लाख 20 हजार रुपये की चपत लगा दी।हीरानगर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी वीणानगर (सुखलिया) निवासी पलक राजौरा के साथ हुई है। निजी कंपनी में नौकरी करने वाली पलक 10 जून को परदेशीपुरा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी। उसने मां कुंदना को पासवर्ड के लिए कॉल लगाया तभी पहले से मौजूद एक युवक ने उसका कार्ड बदल लिया। पलक 20 हजार रुपये निकालकर घर आ गई, लेकिन 12 जून को 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। कुंदना ने एटीएम कार्ड देखा तो पता चला कि वह उसका था ही नहीं। इसके बाद उसी बदमाश ने एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए
