इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक बिल्डर के द्वारा धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया फिलहाल पूरे मामले की शिकायत संबंधित शिकायतकर्ता ने पुलिस जनसुनवाई में की है वही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पूरे ही मामले में थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
– पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है कनाडिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित ने इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की कि उन्होंने एक बिल्डर के साथ कॉलोनी काटकर प्लाट बेचने की साझेदारी की थी लेकिन कॉलोनी में जब प्लाट बन गए तो उसके बाद बिल्डर ने बाले बाले ही उनके हिस्से के भी कई प्लाट पौने पौने दाम पर बेच दिए और जब उसके बारे में जानकारी ली तो बिल्डर के द्वारा धमकाया और डराया जा रहा है फिलहाल पूरे ही मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कनाड़िया पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिया है लेकिन इंदौर में जब से जमीन के भाव में बढोत्तरी हुई उसके बाद से इंदौर में जमीन संबंधित धोखाधड़ी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है वहीं अधिकतर मामलों में कोर्ट या कलेक्टर के द्वारा ही निराकरण किया जाता है फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है यह देखने लायक रहेगा।
