इंदौर पुलिस जनसुनवाई में लगातार शिकायत की संख्या में कमी आती जा रही है इसी कड़ी में आज पुलिस जन सुनवाई में तकरीबन 31 आवेदन आए , जिस पर वाले दिनों में कार्रवाई करने की बात अधिकारियों के द्वारा कही जा रही है।
विओ – इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रति मंगलवार होने वाली पुलिस जनसुनवाई में लगातार शिकायतकर्ताओं की संख्या में कमी होती जा रही है अतः आज भी पुलिस जनसुनवाई का आयोजन इंदौर के पुलिस कंट्रोल पर किया गया जिसमें तकरीबन 31 शिकायतें शिकायतकर्ताओं के द्वारा की गई है वहीं अधिकतर शिकायतें जमीन संबंधित व धोखाधड़ी संबंधित सामने आई है जिन पर वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी को शिकायतकर्ता की शिकायत का निराकरण के आदेश दे दिए हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत कर्ताओं की संख्या में लगातार कमी आ रही है इसका कारण प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि सबसे पहले शिकायतकर्ता थाने पर शिकायत देकर जाता है वहां पर शिकायत की सुनवाई नहीं होने के कारण शिकायतकर्ता वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते हैं लेकिन जब वह वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की शिकायत करते हैं तो वापस से थाने पर ही जाकर पूरे मामले में शिकायत करने की बात कही जाती है लेकिन शिकायतकर्ता वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को दरकिनार कर थाने पर वापिस से शिकायत करने नहीं जाते हैं और अन्य विभागों में शिकायत करने पहुंच जाते हैं जहां पर वरिष्ठ अधिकारी उसकी शिकायत का निराकरण भी कर देते हैं और यही कारण है कि पुलिस जनसुनवाई में शिकायत कर्ताओं की संख्या में लगातार कमी आ रही है।
