क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में, बहुचर्चित रुप सिंह के हत्याकांड व हुए गैंगवार के प्रकरण में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपियों के द्वारा थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के कुलकर्णी भट्टा में हत्या की घटना को दिया था अंजाम।

✓शातिर आरोपी बुराहनपुर ,जलगांव (महाराष्ट्र ) में स्थान बदलते हुए छुपकर काट रहा था फरारी।

✓ आरोपी गंभीर प्रकरण में करीबन 18 वर्षो से था फरार ।

इंदौर- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकरणों में फरार एवं गंभीर प्रकरण में प्राथमिकता से फरार आरोपियों की पतारसी हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को शहर के हत्या एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरणों में फरार एवं उद्घोषित अपराधों आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम एवं थाना परदेशीपुरा को निर्देशित किया गया था।

- Advertisement -
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को *थाना परदेशीपुरा के अपराध क्र 479/2005 धारा 147,148,149,307,302 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट*  में उदघोषित आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई।  जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना परदेशीपुरा  पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर *(1).आरोपी रवि उर्फ डान  गावडे निवासी कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर हाल  निवासी गांव नगर देवड़ा भोई मोहल्ला जलगांव (महाराष्ट्र)* को घेराबंदी कर पकड़ा । 

*आरोपी  रवि उर्फ डान  के द्वारा अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर वर्ष 2005 में थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के कुलकर्णी के भट्टे पर  रुप सिंह की हत्या की गई थी  । जिस पर मृतक के परिजनों के द्वारा थाना परदेशीपुरा पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया था।*

उक्त प्रकरण में शातिर फरार आरोपी रवि उर्फ डान की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपए इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी, जिसे पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना परदेशीपुरा पुलिस द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version