मध्य प्रदेश के चुनावी रण में अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की भी एंट्री हो गई है. बुरहानपुर और जबलपुर के अलावा पार्टी ने इंदौर की विधानसभा 1 और 5 से भी अपने प्रत्याशी खड़े किए है,, बुधवार को ओवैसी की पार्टी के विधानसभा 5 के उम्मीदवार फैसल वसीम शेख मीडिया से रूबरू हुए,,,
,,असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी से विधानसभा 5 से उम्मीदवार फैसल वसीम शेख ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कई हिस्से पिछड़े हुए हैं,, शिक्षा, स्वास्थ हो या साफ पानी सभी मूलभूत जरूरतों का अभाव है,, शेख ने बताया कि अगर जनता उन्हें चुनती हैं तो वे सबसे पहले स्कूलों की दशा सुधारेंगे और विधानसभा 5 में 100 मरीजों की क्षमता वाले 2 सरकारी अस्पताल बनवाएंगे,,,
