इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जहां धरमपुरी बायपास स्थित हुए आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री मुख्य रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस नेता शरीफ पटेल ने जानकारी दी।
मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। जहां सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रीना बोरासी को जीतने के संकल्प के साथ धरमपुरी बाईपास पर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरीफ पटेल ने बताया कि आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री मौजूद रहे तो वही प्रभारी महेंद्र जोशी, ऑब्जर्वर शशिकला, ज़िला प्रभारी महेंद्र जोशी, चन्द्रशेखर पटेल, सोहन पटेल, रामप्रसाद बिलावलिया, पार्षद सूर्य कुमार ओस्तवाल, केदार पटेल, हेमंत चौहान, मोहन जैन, महिपाल सिह, जितु कुमावत सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेता शरीफ पटेल ने जहां कहा कि बीजेपी कि गलत नीतियों से जनता परेशान हो गई है और इस बार कांग्रेस सरकार बहुमत के साथ बनेगी, तो वही पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने की बात कही। कार्यक्रम में अतिथियों ने संबोधित किया तो वही भाजपा के जो नेता कांग्रेस में शामिल हुए उनका अभिनंदन भी किया गया।
