शुजालपुर अभिभाषक संघ के चुनाव आज विभिन्न पदों के लिए 18 प्रत्याशीयों के बीच मुकाबला.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर के न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ शुजालपुर के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न होने जा रहें है। न्यायपालिका परिषद के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य विभिन्न पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अजयपाल सिंह जादौन के सामने कैलाश यादव और सचिव पद के लिए ईश्वरसिंह उमठ का मुकाबला प्रीतम राणा के बीच होगा।अभिभाषक संघ शुजालपुर के इस चुनाव में 322 अधिवक्ता मतदाता अपना मतदान कर अध्यक्ष का चयन करेंगे।

Exit mobile version