धार रोड स्थित दी ओमनी स्कूल प्रांगण में ओमनी ग्रुप के संस्थापक आदरणीय श्री ओमप्रकाश सूरी जी के द्वितीय पुण्य स्मरण के उपलक्ष्य में मातृ पितृ पूजन दिवस एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग के शीर्ष वादक श्री गौतम दबीर के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया । ओमनी समूह के अध्यक्ष श्री सुमित सूरी एवं श्री हेमन्त सूरी ने बताया की मातृ पितृ पूजन ओमनी ग्रुप की पुरानी परंपरा है जिसे स्कूल में स्थित ओमनी सेंटर ऑफ़ वैल्यूज़ एंड थॉट्स के अन्तर्गत विद्यार्तियों में अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए कराया जा रहा है । कार्यक्रम में स्कूल के छात्र – छत्राओ द्वारा मानवीय मूल्यों का सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए गये । इस कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डॉ सत्यनारायण जाटिया , कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग , केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट , सुश्री उषा ठाकुर , कमल पटेल , सांसद शंकर लालवानी , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल थे । स्कूल में स्थित श्रीनाथ जी के मंदिर में भजन संध्या में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम में श्री ओमप्रकाश सूरी की प्रेरणास्मक एवं मेहनतकश जीवनी पर बनी वीडियो फ़िल्म भी दिखाई गई । सभी के द्वारा इस कार्यक्रम को सराहा गया एवं श्री ओमप्रकाश सूरी को श्रद्रांजलि दी गई ।
