राऊ में सहायक राजस्व निरीक्षक गीतिका पांडे की सड़क हादसे में मौत हो गई।गीतिका को पेट्रोल-डीजल टैंकर ने टक्कर मार दी। उन्होंने स्पीड ब्रेकर पर स्कूटर धीमा किया था, इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया, लेकिन चालक भाग गया।
राऊ थाना पुलिस के मुताबिक, घटना हरदम लाला पुलिया के समीप की है। पटेल कालोनी (स्टेशन रोड़) राऊ निवासी 23 वर्षीय गीतिका मनोज पांडे श्रमिक कालोनी से स्कूटर से घर लौट रही थी। हरदम लाला पुलिया के समीप गीतिका ने स्पीड ब्रेकर देख कर स्कूटर को थोड़ा धीमा किया तो तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से गंभीर गीतिका को लोगों ने अस्पताल भिजवाया, लेकिन उनकी मौत हो गई। गीतिका राऊ नगर परिषद में सहायक राजस्व निरीक्षक( एआरआइ) थी।
