लसूड़िया थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति की हादसे में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय बाबूलाल गिरधारी लाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मांगलिया निवासी बाबूलाल पतंजलि फूड लिमिटेड में सुपरवाइजर की नौकरी करते थे। शनिवार रात वे ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे। अज्ञात कार चालक उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। बाबूलाल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version