एरोड्रम पुलिस ने पकड़ी चेकिंग के दौरान कार से 25 पेटी अवैध शराब आरोपी हुआ कार छोड़ फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से अवैध शराब बरामद की है उसी दौरान आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया वहीं पुलिस ने कार बरामद कर ली है और अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां बुधवार शाम एरोड्रम पुलिस द्वारा सुपर कॉरिडोर पर चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान एक कार चालक चेकिंग देखकर कार सहित भागने लगा पुलिस को शंका होने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा इसी दौरान कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया जब पुलिस ने कार की चेकिंग की तो उसमें 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई वही मौके से ही कार को पुलिस ने जप्त किया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है

Exit mobile version