इंदौर रावजी बाजार पुलिस ने बरसों पहले हुई धोखाधड़ी के मामले में अब केस दर्ज किया है । पी ड़ित लंबे समय से पुलिस को शिकायत कर रहा था
वही रावजी बाजार थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर आनंद वसुनिया के अनुसार पीड़ित अरविंद की शिकायत पर आरोपी शंकर लाल निवासी अहिल्यापुरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है फरियदि अरविंद गोयल नि वासी आनंद नगर ने आम मुख्तियार नामा शिरीष गोयल को देकर शिकायत करवाई थी पुलिस ने शिरीष के बयान दर्ज कर जांच की और आरोपी शंकरलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है । फरियादी के स्वामित्व की जमीन ग्राम जमुनिया खुर्द में है । आरोपी शंकर लाल पिता मोतीलाल पुरोहित निवासी अहिल्यापुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस जमीन को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए और अवैध फर्जी बिक्री खत लिख भी बनवा लिया और जमीन पर कब्जा कर लिया ।
