एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ सगाई तुड़वाने की कोशिश आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां युवती का दोस्त उसका पीछा कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था और फोटो वायरल करने की धमकी देकर सगाई तुड़वाने की कोशिश कर रहा था युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी का है यहां की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसका पूर्व दोस्त जिससे उसके अच्छे संबंध है सगाई होने के बाद वह लगातार उसका पीछा कर रहा है और कुछ पुराने फोटो उसके पास है जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर सगाई तोड़ने की कोशिश कर रहा है वही आते जाते उसका लगातार पीछा करता है और उसे धमकी देता है परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं आरोपी की भी तलाश की जा रही है

Exit mobile version