एमजी रोड पुलिस ने एक बदमाश को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमजी रोड पुलिस ने एक बदमाश को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है । वह क्षेत्र में हथियार लेकर वारदात की नीयत से घूम रहा था। एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम जाहिद में निवासी मेवाती मोहल्ला है । कल सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र बारोट ने उसे मेवाती मोहल्ला मस्जिद के पास से ही पकड़ा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसकी घेराबंदी की गई थी। तलाशी में उसके पास एक देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी मिले हैं उससे पूछताछ जारी है।

Exit mobile version